Tuesday, June 9, 2009

स्वप्न-शत्रु

चलते हैं अनजान डगर हम,
आंखों में ले करके सपने,
आगे की मंजिल है धुंधली ,
पीछे सन्नाटे हैं कितने
आलोचक सब बने हुए हैं ,
छूट गए अब सारे अपने ,
घाव हैं धोखेबाजी के भी
सागर की गहराई जितने

हाथ बढ़ाना भूल ही जाओ ,
पैर खींचता है हर कोई
भय का भी अब भूत जग गया,
आशाओं की किरने सोई
बाँध रही हैं ढेरो बेडियाँ ,
पर विश्वास की डोर है खोई
झूठ मनाता खुशियाँ देखो ,
सच्चाई की आत्मा रोई

6 comments:

  1. "bandh rahi hai dhero bedia,
    par vishwas ki door hai khoi
    zhooth manata khushia dekho,
    sacchai ki atma royi"

    ..brilliant!

    ReplyDelete
  2. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  3. wow prachi..i really liked dis one...aakhiri ki dono lines sabse prabhaavi hain

    ReplyDelete
  4. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete