Thursday, July 23, 2009

स्वप्नलोक

छोटी-छोटी आंखों में
बड़े- बड़े सपने सजाते रहे ,
पुराने चुक गए ,
हम नए बनाते रहे ।|
वो कहते हैं कि
सपने यथार्थ नही निरर्थक हैं ,
हम क्या कहें
सपनो के समर्थक हैं ।|
जीवन सत्य है और सपना बुलबुला
कुछ क्षण में फ़ुट जाएगा ,
कुछ क्षण तो बहुत हैं
जीवन तो ना जाने
किस क्षण छूट जाएगा ।|
मत रहो सपनो पर निर्भर ,
परिणाम भोगने होंगे दुष्कर,
किंतु निर्भरता भूल गए हम
सपनो कि दुनिया के भीतर ।|
सपनो कि दुनिया झूठी है,
माया का जादू भर है ,
भले कल्पना मात्र है वो
पर इस दुनिया से बहतर है ।|
स्वप्नलोक में रहने दो ,
मौन रहो अब कहने दो ।|
तुम ही बोलो- जी कर यथार्थ में ,
अब तक हमने है क्या पाया ?
रोये बस , आपस में लड़कर
एक दूजे का खून बहाया ।|
सपनो के बस लेशमात्र को
अगर आज सच कर दोगे ,
तो सोचो इस पुण्य धरा को
प्रेम से न तुम भर दोगे........

3 comments:

  1. Badhiya hai ji ... hamne bhi neeche koshish ki hai ...jara gaur farmaiye ...

    tanik thaharkar sochoge agar ..
    sapno si hi sahaj paoge jeevan ki dagar ...
    dwesh klesh maar kaat
    sab hi to moh maya hain ..
    dhyan se dekho to
    shashwat prem hi prem jeevan mein chhaya hai ..
    prem kundal bhar kar chalo apne sang ...
    na bano is prem se bekhabar ...
    lagne lagegi yeh duniya
    phir tumhe apne jeevan ki hamsafar ....

    ReplyDelete
  2. वो कहते हैं कि
    सपने यथार्थ नही निरर्थक हैं ,
    हम क्या कहें
    सपनो के समर्थक हैं ।|
    wah kya baat hai !
    jo sapne nahi dekhte wo kabhi naya kaam nahi kar sakte. itihaas gawah hai ki jo sapne dekhte hain aur unhe poore karne ke liye mehnat karte hain wahi naya aur bada kaam karte hain .
    sundar kavita ke liye badaaie!

    ReplyDelete
  3. bahut dinon se aapki kalam khaamosh kyon hai ? kya sapne dekhne band kar diye ???

    ReplyDelete